सीकर की दादिया थाना पुलिस ने DST टीम के साथ मिलकर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिन्होंने दादिया थाना इलाके में सप्लाई के लिए आए 1.890 किलो गांजा जब्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस मुख्य तस्कर की तलाश कर रही है। SHO संजय पूनिया ने बताया कि डीएसटी टीम के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने बाइक सवार धर्मपाल गुर्जर (26) पुत्र समुद्र सिंह गुर्जर निवासी गुमान सिंह ढाणी खंडेला और कमलेश यादव (22) पुत्र महावीर प्रसाद यादव निवासी गुमान सिंह ढाणी, खंडेला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच इंस्पेक्टर राजाराम लेघा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी खंडेला इलाके से सप्लाई के लिए यह गांजा लेकर बाइक पर आए थे। जो दादिया थाना इलाके में कहीं सप्लाई होने वाला था। इसके पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। अब पुलिस इनसे मुख्य तस्कर के बारे में पूछताछ कर रही है।