सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में आज सुबह करीब 4 से 5 बजे 2 इलेक्ट्रिक शोरूम में आग लग गई, जिसमें करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दोनों शोरूम और उनमें रखे इलेक्ट्रिक व्हीकल पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की लपटें तीसरे शोरूम तक भी पहुंची। वहां भी लाखों रुपए के उपकरण जल गए। तीनों शोरूम में साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। 5 दमकल की गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया, हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। SHO राजाराम लेघा ने बताया कि सर्किट हाउस के सामने स्थित बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स में आग लगने की सूचना है। सबसे पहले आग बीएस ऑटोमोबाइल में लगी जो बढ़ते-बढ़ते बच्चन मोटर्स तक पहुंच गई। दोनों शोरूम पूरी तरह से जल गए। दोनों शोरूम के मालिक भैरोंसिंह शेखावत है। एसएचओ ने बताया कि घटना सुबह 4 से 5 बजे की है। सूचना पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया। आग पास में ही दाईं तरफ स्थित हुंडई शोरूम तक पहुंच गई। जिसमें भी स्पेयर पार्ट्स,एयर कंडीशन सहित लाखों रुपए का सामान जला। बाईं तरफ FIAGGIO शोरूम तक पहुंची लेकिन वहां कोई ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ। साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा का नुकसान अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट होने या फिर किसी इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगी हो। फिलहाल यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जिन दो इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में आग लगी उनमें काफी संख्या में इलेक्ट्रिक व्हीकल खड़े थे। ऐसे में अंदेशा है कि आग लगने की वजह से करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं हुंडई शोरूम में भी पार्ट्स सहित अन्य सामान जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स दोनों पर ही इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचे जाते हैं। इनमें बीएस ऑटोमोबाइल पर तो इलेक्ट्रिक स्कूटी,बाइक और बच्चन मोटर्स पर ऑटो,ई-रिक्शा बेचे जाते हैं। आग बुझाने में इसलिए टाइम लगा पुलिस के अनुसार दोनों ही शोरूम में व्हीकल खड़े होने की वजह से रबड़ के टायर भी थे। इसके चलते आग पर काबू पाने में काफी ज्यादा समय लग गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पुलिस ने इलेक्ट्रिसिटी कटवाई,एक साइड वाहनों की आवाजाही रुकवाई सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो पूरे एरिया की इलेक्ट्रिसिटी कटवाई गई।इसके बाद एक साइड वाहनों की आवाजाही रुकवाकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। --- ये खबर भी पढ़ें कोटा में दो शोरूमों में लगी भीषण आग:स्कूटी-बाइक और ई-रिक्शा जले, 10 फीट तक उठीं लपटें; जिम से निकलकर भागे लोग कोटा में इलेक्ट्रिक स्कूटी-बाइक शोरूम में आग लग गई। लपटें 10 फीट तक उठ रही थीं। देखते ही देखते आग ने बगल के ई-रिक्शा शोरूम को भी चपेट में ले लिया। 4 दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (पूरी खबर पढ़ें)