सीकर में तीन युवतियों के लापता होने के मामला सामने आया है। दो मामलों में परिवार ने युवक पर शक जताया है। पुलिस अब युवतियों की तलाश कर रही है। इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती के बाद युवती लापता 18 साल की युवती के दादा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पोती इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक के संपर्क में आई थी। वह युवक 15 अक्टूबर को पोती को अपने साथ लेकर चला गया। युवती को अपने साथ ले जाने वाला आरोपी भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 29 साल की युवती लापता 29 साल की युवती के लापता होने के केस में पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे उनकी बेटी घर का काम कर रही थी। परिवार के बाकी लोग अन्य कामों में लगे हुए थे। सुबह 5:30 बजे जब बेटी को चाय बनाने के लिए आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। जब अंदर जाकर देखा तो बेटी भी नहीं मिली। इसके बाद आस-पड़ोस और अन्य जगहों पर भी बेटी को काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जब घर का फोन चेक किया तो उस पर एक अनजान नंबर से कॉल आया हुआ था। अंदेशा है कि वही युवक युवती को अपने साथ लेकर चला गया हो। मंदिर में दर्शन करने आई युवती लापता सीकर में मंदिर में दर्शन करने के लिए गई युवती के लापता होने का मामला भी सामने आया है। 21 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी सीकर में स्थित मंदिर में दर्शन करने के लिए 16 अक्टूबर को आई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।