सीकर में दो युवतियों और एक 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 20 साल की युवती लापता, फोन स्विच-ऑफ 20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 सितंबर की रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह 5 बजे उठकर देखा तो बेटी घर पर नहीं मिली। उसके पास एक मोबाइल भी था, जो अब लगातार स्विच ऑफ है। जब मकान में देखा तो बक्सा खुला हुआ था। उसमें से काफी सामान भी गायब था। 21 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी सुबह के समय घर से कहीं पर चली गई। जिसकी आस पड़ोस और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 17 साल की नाबालिग सहेली के साथ गई 17 साल की नाबालिग के लापता होने के केस में उसके दादा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 सितंबर की रात को नाबालिग की सहेली और 3 लड़के आए थे। वह नाबालिग को गाड़ी में बैठाकर ले गए। लड़की जब घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने घटना के बारे में दादा को बताया। दादा ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।