सीकर की डिफेंस एकेडमी के टीचर के लापता होने का मामला सामने आया है। जिसका अब मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आई महिला के गले से सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा कई बाइक भी चोरी हुई है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है। डिफेंस टीचर के लापता होने के मामले में उनके पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि 29 साल का डिफेंस टीचर सीकर में डिफेंस में पढ़ाने के अलावा खुद भी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 3 सितंबर से लगातार उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जब मालूम किया तो पता चला कि 4 सितंबर की सुबह 7:30 बजे उन्होंने सीकर में ही एक चाय की थड़ी पर चाय पी और कहा कि वह एक गांव जाकर आ रहा है। लेकिन वह उस गांव में भी नहीं पहुंचा। अब टीचर के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला की चेन चोरी सीकर के खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आई 36 साल की महिला की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ 6 सितंबर की सुबह खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी की सोने की चेन चोरी हो गई। कॉम्पलेक्स से बाइक चोरी सीकर के नवलगढ़ रोड पर तमन्ना कॉम्प्लेक्स के बाहर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आकाशदीप ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि शाम को वह तमन्ना कॉम्प्लेक्स गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ा किया था। जहां से बाइक चोरी हो गई। खाटूश्यामजी में गार्ड की बाइक चोरी सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में गार्ड की नौकरी करने वाले युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। हिम्मत सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने बाबा पार्किंग में अपनी बाइक को खड़ा किया था। शाम को ड्यूटी करने के बाद जब वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब मिली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।