सीकर में दो दिन में 3 युवतियां लापता हो गई हैं। तीनों युवतियां घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। दो युवतियों के परिवार ने युवकों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 25 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दी। इसमें बताया कि मेरी बेटी 21 सितंबर को घर पर परिजनों के साथ सो रही थी। अगले दिन 22 सितंबर की सुबह उठकर देखा तो बेटी नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदारों में भी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों के अनुसार एक युवक 1 महीने पहले उनके घर पर आया था, जिसने युवती को उठा ले जाने की धमकी दी थी। एक युवती सुबह तो एक दोपहर को बिना बताए निकलीं 22 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें बताया कि बेटी घर से 21 सितंबर को सुबह करीब 6:30 बजे बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। युवती के मोबाइल नंबरों पर एक युवक का कॉल आया हुआ था। अंदेशा है कि वह युवक ही अपने साथ युवती को लेकर चला गया। 24 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके भाई ने पुलिस में शिकायत दी। इसमें बताया कि 22 सितंबर को मेरी बहन दोपहर के समय घर से बिना बताए कहीं चली गई। युवती का मोबाइल फोन भी अब स्विच ऑफ है।