निकाय चुनाव में सीकर में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी ने कोई सूची जारी नहीं की। ऐसे में आज नामांकन के पहले दिन सीकर नगर परिषद पार्षद चुनाव में केवल पांच ही लोगों ने नामांकन किया। अब कल रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते नामांकन का अवकाश रहेगा। एसडीएम सुभाष चंद्र ने कहा कि नामांकन के लिए कोई भी लास्ट डेट का वेट नहीं करें। बता दें कि सीकर नगर परिषद में इस बार 65 वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव होने हैं। कांग्रेस और भाजपा अब तक सूची जारी नहीं कर सकी है। ऐसे में आज केवल 5 ही नामांकन जमा हुए। सीकर SDM सुभाष चंद्र ने कहा कि आज नामांकन के पहले दिन 5 नामांकन जमा हुए हैं। अब कल रक्षाबंधन के पर्व के चलते अवकाश रहेगा। शनिवार को नामांकन जमा होंगे। वहीं संडे को नामांकन तो नहीं होगा लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के लिए तीन टीम यहां मौजूद रहेगी। ऐसे में चुनाव लड़ने वाले लोगों से अपील है कि वह लास्ट डेट का वेट नहीं करें। संडे के दिन आकर भी वह अपने नामांकन पत्र की जांच करवा सकते हैं। जिससे कि रविवार के दिन उन्हें परेशानी नहीं हो। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही एक-दूसरे की लिस्ट का वेट कर रहे बता दें कि सीकर में अब तक कांग्रेस और भाजपा दोनों की ही सूची जारी नहीं हुई है। दोनों ही पार्टियों इस इंतजार में है कि पहले दूसरी पार्टी अपनी सूची जारी करें उसके बाद उनकी सूची जारी हो।