सीकर में 449 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों की गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। लॉटरी की पर्चियां 4 वर्षीय पार्थ ने निकाली। रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने लॉटरी कैटेगरी की घोषणा की। जिले की 224 ग्राम पंचायतों में इस बार महिला सरपंच बनेंगी। हर ग्राम पंचायत के संबंधित एसडीएम ऑफिस में कैटेगरी रिजर्वेशन की लॉटरी निकाली गई है। शाम 6 बजे तक सभी पंचायतों के वार्ड पंचों की लॉटरी भी पूरी हो चुकी। वहीं सरपंच और वार्ड पंच की कैटेगरी तय होने के बाद गांवों में राजनीतिक माहौल बनने लगा है। सीकर जिले की पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की लॉटरी जिला परिषद सभागार में निकाली गई। पंचायत समिति-पिपराली पंचायत समिति-खंडेला पंचायत समिति-श्रीमाधोपुर पंचायत समिति-अजीतगढ़ पंचायत समिति-धोद पंचायत समिति-फतेहपुर पंचायत समिति-नीमकाथाना पंचायत समिति-पाटन पंचायत समिति-पलसाना पंचायत समिति-लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति-बलारां पंचायत समिति-खाचरियावास पंचायत समिति-दांतारामगढ़ पंचायत समिति-धोद ग्रामीण पंचायत समिति-नेछवा पंचायत समिति-रामगढ़ शेखावाटी सीकर जिले की जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति की लॉटरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सीकर में एससी और ओबीसी के 3-3 प्रधान बनेंगे:8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित; जिला परिषद के 49 वार्डों का भी रिजर्वेशन हुआ (पढ़ें पूरी खबर...)