सीकर में पंचायत चुनाव नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता इंद्रा चौधरी गठाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला और सीपीआईएम से रेखा जांगिड़ समेत कई बड़े नेताओं ने नामांकन जमा कराए। अब तक कुल 80 नामांकन भरे जा चुके हैं। सीकर में नामांकन के पहले दिन 13 अक्टूबर को 3 और दूसरे दिन 14 अक्टूबर को 19 नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं अभी तक भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीकर में 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- सीकर कलेक्ट्रेट में 3 जगह जिला परिषद सदस्यों के नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच कलेक्ट्रेट सभागार की हेल्प डेस्क पर करवाई जा सकती है। यहां किए जा सकते हैं नामांकन तीसरे दिन इन्होंने किए नामांकन सीकर जिला परिषद सदस्य के लिए गुरुवार को इन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 14 अक्टूबर को दाखिल हुए नामांकन सीकर जिला परिषद के लिए इन प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन किए। (सीकर जिला परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को वार्ड नंबर 11 से नरेंद्र कुमार ने निर्दलीय और वार्ड नंबर 47 से नईम हुसैन ने कांग्रेस और निर्दलीय नामांकन दाखिल किए थे) 3 चरणों में होंगे चुनाव सीकर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार से 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक है।