सीकर में 70वें स्टेट लेवल हैंडबॉल टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। उद्घाटन मैच में मेजबान सीकर ने पाली को 25-10 के बड़े अंतर से हराकर शानदार शुरुआत की। टूर्नामेंट में प्रदेश के 41 जिलों और 4 खेल एकेडमी की कुल 90 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 1600 से ज्यादा खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबलों में रोमांच बढ़ने की उम्मीद है। सीकर के स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान समूह के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार से 17 और 19 वर्ष बॉयज हैंडबॉल टूर्नामेंट शुरु हुआ। हैंडबाॅल‌ के नेशनल लेवल कोच भी इस टूर्नामेंट में सुपरविजन करेंगे। पहले देखिए, टूर्नामेंट से जुड़ी PHOTO'S मेहमानों ने ध्वजारोहण कर और खिलाड़ियों से परिचय किया आज (सोमवार) टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीकर एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, धोद एसडीएम राहुल मल्होत्रा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर मंच पर मौजूद रहे। मेहमानों ने ध्वजारोहण कर और खिलाड़ियों से परिचय किया। टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर डायरेक्टर रामनिवास ढाका, संरक्षक जोर सिंह ढाका, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। छोटे-छोटे गांवों को नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर मिलती है पहचान ADM अनिल महला ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्टेट लेवल टूर्नामेंट होने से छोटे-छोटे गांवों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाने का एक बड़ा मंच मिलता है। टूर्नामेंट का संचालन सुमेर सिंह ने किया। उद्घाटन मैच में मेजबान सीकर की टीम ने पाली को 25-10 के बड़े अंतर से हराया। दूसरा मैच जैसलमेर और जोधपुर के बीच हुआ। जैसलमेर एकेडमी ने जोधपुर को 25-7 से हराया। अब सीकर और जैसलमेर एकेडमी की टीमों ने अगले राउंड‌ के लिए क्वालिफाई कर लिया।‌ टूर्नामेंट 3 अक्टूबर तक चलेगा।