सीकर में अब तक औसत से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आज सुबह से जिले में हल्के बादल छाने के साथ ही तेज धूप है। धूप निकलने की वजह से गर्मी और उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने आज जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर तक मिलाजुला मौसम रहेगा। हल्की बारिश की संभावना के बीच उमस और बादलवाही जारी रहेगी। जिले में बीती रात हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में आज बादलवाही कम होने से धूप में तेजी है और उमस बनी हुई है। इस कारण तापमान भी लगभग स्थिर बना हुआ है।