सीकर में आज सुबह से तेज धूप और उमस का मौसम है। आसमान साफ होने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। धूप बढ़ने की वजह से लोंगों के पसीने छूट रहे हैं। मानसून ने इस साल सीकर को निराश ही किया। पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई। वहीं, मानसून मीटर में औसत से 8% कम बारिश दर्ज हुई। मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, ऐसे में अब बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में पिछले 5 दिन से मौसम ड्राई बना हुआ है। आज सुबह से सीकर जिले में तेज धूप निकली है और उमस बनी हुई है। फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा। बीती रात हवाएं नहीं चलने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह से सीकर में गर्मी बढ़ने से दिन का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। सीकर में दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले के फतेहपुर में स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर जिला मुख्यालय पर आज हल्की बादलवाही होने से धूप में तेजी है और उमस बनी हुई है। इस कारण तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अभी तक औसत से 8% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी में इस साल वेदर डिस्टर्बेंस और अल नीनो की वजह से बरसाती हवाओं की डायरेक्शन बदल गई। मानसून की औपचारिक विदाई के बाद अब तेज बारिश का‌ कोई पूर्वानुमान नहीं है। सीकर में एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद अब फिर से गर्मी बढ़ गई है।