सीकर में 28 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव के ही आरोपी ने युवती का रास्ता रोका और इसके बाद छेड़छाड़ की। युवती के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 28 साल की युवती की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 6 अक्टूबर की सुबह किसी काम से गांव में ही दूसरी जगह पर जा रही थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले आरोपी ने सुनसान जगह पर उनकी बेटी का रास्ता रोका और फिर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने युवती के कपड़े उतारने की कोशिश की। लेकिन युवती के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। अभी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला का अश्लील वीडियो बनाया, किडनैप करने की दी धमकी सीकर में 35 साल की महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके महिला का किडनैप करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव के ही रहने वाले आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उस वीडियो के नाम पर महिला को किडनैप करने की धमकी दी। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।