जालोर में माली समाज सोलंकी जेसलमेरिया की आम बैठक शनिवार को सिरे मंदिर रोड स्थित श्रीब्राह्मणी माताजी मंदिर में हुई। बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से मदनलाल सोलंकी को अध्यक्ष चुना गया। पूर्व अध्यक्ष कुयाराम सोलंकी ने उन्हें साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। सभापति और नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत जालोर माली समाज सोलंकी लायसा परिवार सेवा संस्थान ने जालोर नगर परिषद चुनाव में निर्वाचित माली समाज के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया। संस्था मंत्री एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा बताया कि अध्यक्ष जूटाराम सोलंकी के नेतृत्व में सभापति बंशीलाल माली और नवनिर्वाचित पार्षदों को साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिनेश गहलोत, नितिन सोलंकी, मुकेश सांखला, कैलाश माली, हुकमीचंद सोलंकी, पार्वती देवी, मंगलाराम सोलंकी, शोभा देवी, नरबदा देवी, दिनेश महावर, बसंती देवी (प्रतिनिधि), किशन माली सहित सायला नगर पालिका से निर्वाचित खीमाराम सोलंकी का भी सम्मान किया गया। सभापति और पार्षदों ने संस्था का आभार जताते हुए शहर के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में इस दौरान तुलसाराम सोलंकी, चम्पालाल, लेहराराम, नेतीराम, जूठाराम, पुखराज, कानाराम, छोगाराम, माधाराम और लच्छीराम सहित समाज के सदस्य मौजूद रहे। EWS आरक्षण में सरलीकरण की मांग, भाटी की यात्रा पहुंचेगी ईडब्ल्यूएस आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने और नियमों में सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा रविवार को जालोर पहुंचेगी। शाम 7 बजे भगतसिंह स्टेडियम में सभा होगी, जिसे भाटी संबोधित करेंगे। उम्मेदसिंह ऊन ने बताया- कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर की कॉलोनियों में बैठकें कर टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों से सभा में शामिल होने की अपील की जा रही है। आयोजकों के अनुसार, यात्रा रविवार सुबह सांचौर क्षेत्र के लाछीवाड़ (सांकड़) से आगे बढ़कर रानीवाड़ा, जसवंतपुरा और करोटी होते हुए सिरोही जाएगी। वहां से आकोली के रास्ते शाम को जालोर पहुंचेगी।