रामसरा गांव की 10 वर्षीय सोमी शर्मा को राजस्थान फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, जयपुर में इमर्जिंग डांस स्टार ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सोमी की प्रतिभा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डांस रील्स के जरिए लाखों लोगों तक पहुंची है। कार्यक्रम में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सोमी को सम्मान दिया।