श्रीगंगानगर नगर परिषद के 65 वार्डों के लिए कांग्रेस ने सभी 65 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। टिकट वितरण में पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुर मगलानी के समर्थकों को 50 से अधिक टिकट दिए गए हैं। जबकि पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ के करीबी कार्यकर्ताओं को कम जगह मिली है। गौड़ ने टिकट वितरण में अपनी कोई भूमिका नहीं होने की बात कही है। वहीं, अनूप सिंह बाजवा समेत तीन नाम अध्यक्ष पद के दावेदारों की दौड़ में हैं। देखें … प्रत्याशियों की लिस्ट श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण से पार्टी की अंदरूनी खींचतान फिर सामने आई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 50 से अधिक टिकट पूर्व जिला अध्यक्ष अंकुर मगलानी के समर्थकों को मिले हैं, जबकि पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ और उनके करीबी कार्यकर्ताओं को लगभग नजरअंदाज किया गया है। मिगलानी और गौड़ के बीच लंबे समय से तनातनी चली आ रही है और टिकट बंटवारे ने इसे और उजागर कर दिया है। गौड़ बोले- टिकट वितरण में मेरी कोई भूमिका नहीं पूर्व विधायक राजकुमार गौड़ का आरोप है कि जिला स्तर पर टिकट वितरण के लिए कोई प्रभावी समिति नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने न तो उनसे राय ली, न कोई जिम्मेदारी सौंपी और न ही उनके लंबे समय से साथ काम करने वाले समर्थकों-कार्यकर्ताओं के नामों पर चर्चा की। गौड़ ने कहा-पार्टी ने न मुझसे संपर्क किया और न मेरे साथ जुड़े लंबे समय से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया। टिकट वितरण में मेरी कोई भूमिका नहीं रही। हालांकि, कांग्रेस के कार्यक्रमों में गौड़ नियमित रूप से नजर आते रहे हैं। बाजवा समेत चार नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में वार्ड 8 से दो बार पार्षद और पीसीसी सदस्य रह चुके अनूप सिंह बाजवा को टिकट मिला है। वे भी अध्यक्ष पद की दौड़ में मजबूत नाम माने जा रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 22 से प्रदीप चौधरी और वार्ड 43 से शिवदयाल गुप्ता भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। टिकट बंटवारे से बढ़ सकता है असंतोष टिकट वितरण में मगलानी गुट को मिली बढ़त से पार्टी में उनके प्रभाव का संकेत मिल रहा है। वहीं राजकुमार गौड़ जैसे पुराने चेहरे को किनारे करने से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ने का खतरा है। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की एकजुटता पहले से चुनौतीपूर्ण रही है। ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी बढ़ी तो नगर परिषद चुनाव में पार्टी की रणनीति प्रभावित हो सकती है। सादुलशहर नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट