श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समितियों की 409 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए SC, ST, OBC, अनारक्षित और महिला वर्ग का आरक्षण तय हो गया है। 409 ग्राम पंचायतों और 3619 वार्डों का आरक्षण तय जिले की 11 पंचायत समितियों में 409 ग्राम पंचायतें और इनके 3619 वार्ड हैं। आरक्षण लॉटरी पूरी होने के बाद अब इन ग्राम पंचायतों और वार्डों में संबंधित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे। जिले में मतदान के लिए 1300 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 11,45,170 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। रायसिंहनगर में सबसे ज्यादा, श्रीगंगानगर साउथ में सबसे कम पंचायतें जिले की पंचायत समितियों के आकार में अंतर है। रायसिंहनगर पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 55 ग्राम पंचायतें और 445 वार्ड हैं। वहीं श्रीगंगानगर साउथ में सबसे कम 20 ग्राम पंचायतें और 196 वार्ड हैं। पंचायत समिति वार पूरा गणित