राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 22 नवंबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एसटीएसई) में उत्तीर्ण व चयनित होने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। 10वीं व 12वीं स्तर पर प्रथम 50 स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स तथा कम से कम 80% अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1250 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई तक 2000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।