भास्कर न्यूज| जैसलमेर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उंडा में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सात प्रमुख थीमों पर आधारित एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी मौलिक प्रतिभा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक व उपयोगी वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का सफल संचालन मार्गदर्शक शिक्षक सुरेंद्रसिंह एवं जोगेंद्रसिंह चौहान के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में योगेंद्रसिंह शेखावत और हसन खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बौद्धिक व तार्किक ज्ञान को परखने के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।