राजसमंद | कॅरियर पॉइंट गुरुकुल, राजसमंद के विद्यार्थियों ने विशेष योग्यजन बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए समर्पित जागृति सेवा संस्थान का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने संस्थान के बच्चों से मुलाकात की। संस्थान को किराना और दैनिक उपयोग की जरूरी खाद्य सामग्री भेंट की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सेवा, मानवता और हर व्यक्ति के प्रति सम्मान का महत्व समझा। प्रधानाचार्य संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं है। विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनाएं, अच्छे संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को दूसरों की भावनाएं समझने, जरूरतमंदों की मदद करने, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। करियर पॉइंट गुरुकुल ने कहा कि शिक्षा किताबों तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी इसकी भूमिका है। सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्य विकसित करना भी शिक्षा का हिस्सा है।