डूंगरपुर| उद्यमिता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, नवाचार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने उद्यमिता, स्वावलंबन, स्टार्टअप, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर प्रतिभा दिखाई। युवा कौशल प्रभारी डॉ. निमेष चौबीसा ने उद्यमिता के महत्व, स्वरोजगार के अवसर और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. गणेशलाल निनामा व प्रतिभा द्विवेदी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।