शहर के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल संख्या-2 में गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा पचपदरा के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा पचपदरा के सहायक प्रबंधक राकेश परिहार एवं स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक दीक्षित ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैंक की ओर से स्कूल में निबंध, भाषण, कविता पाठ एवं दोहा वाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम भावना, द्वितीय अनुश्री तथा तृतीय राधिका, भूमि व साक्षी ने प्राप्त किया। निबंध में प्रथम भावना, द्वितीय अनुश्री व तृतीय राधिका रहीं। दोहा वाचन में प्रथम हर्षाली, द्वितीय अनुश्री व तृतीय भविष्या रहीं। वहीं कविता पाठ में प्रथम दिव्या, द्वितीय निरमा व तृतीय लक्ष्य रहे। बैंक की ओर से प्रथम विजेता को 1100, द्वितीय को 800 व तृतीय को 600 रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। सहायक प्रबंधक राकेश परिहार ने विद्यार्थियों को वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।