ग्राम पंचायत गुड़ली में सांसद ओम बिरला की ओर से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर चल रहा है। शिविर में ग्रामीणों के साथ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी प्रमाण पत्र बनवाने पहुंच रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वे तीन दिनों से लगातार शिविर में आ रहे हैं। काम नहीं हो पा रहा है। घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। शिविर में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी सामने आई है। शिक्षक भरत राजसमंद ने बताया कि उनकी ड्यूटी शिविर में लगी है। उन्होंने कहा कि जिन अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें से कुछ शिविर में नहीं आ रहे हैं। इससे व्यवस्था बिगड़ रही है। ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र भल्ला ने बताया कि शिविर में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। सभी लोगों का काम किया जा रहा है। प्रक्रिया के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।