मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम करीब पांच बजे सुमेरपुर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सरकारी स्कूल के ग्राउंड में उतारा। जहां भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें लेपर्ड की प्रतिमा, तलवार, भगवान की प्रतिमा भेंट की। सुमेरपुर में मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित अन्य नेता हेलीपेड पर उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यमंत्री शाम छह बजकर 35 मिनट पर हेलीकॉप्टर से जोधपुर के लिए रवाना हुए। पंचयात चुनाव को लेकर दिया जीत का मंत्र पाली, जालोर और सिरोही जिले के पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें पंचायत चुनाव में निकाय चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नींव है। पार्टी के बिना कार्यकर्ता अधूरा और बिना कार्यकर्ता के पार्टी अधूरी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ करना है। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपाई में जोश भरने का काम किया। सांसद चौधरी बोले- कार्यकर्ता की मेहनत, आमजन के आशीर्वाद से निकाय चुनाव जीते सुमेरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में पाली की नगर निगम से लेकर सभी नगर पालिकाओं में भाजपा की जीत हुई है। यह सफलता कार्यकर्ताओं के मेहनत और आमजन के आशीर्वाद से मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन सेवा को प्रभु सेवा मानते है। आने वाले समय में हम विकास के मामले में बहुत कुछ करेंगे। यह भाजपा के लिए निष्ठा से काम करने का मौका है। जनता के जब हम काम करते है तो सबसे पहले खुशी खुद को होती है। यह रहे मौजूद कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, उप मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, सांसद चौधरी लुंबाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सोजत विधायक शोभा चौहान, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नारसिंह जोधा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी सहित तीनों जिलों के भाजपा पदाधिकारी मौजूद हैं।साथ ही नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहयोग - नरेश मालवीय, सुमेरपुर