ब्यावर जिले में मतदान के महत्व को रोचक गतिविधियों से समझाने के लिए स्वीप टीम ने कई सरकारी और निजी स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए। 'खेल-खेल में मतदान' थीम पर आधारित इन गतिविधियों में प्रश्नोत्तरी, खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के जरिए स्टूडेंट्स को वोट के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई। जिला स्वीप अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा की मौजूदगी में हुए इन कार्यक्रमों में स्टूडेंट्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया। उन्हें निष्पक्ष और निर्भीक मतदान, वोट के सही उपयोग और लोकतंत्र में हर वोट के महत्व के बारे में बताया गया।