विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना है। ऑस्ट्र्रेलिया की बल्लेबाज लौरा हैरिस ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया। ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर मैदान पर लौरा ने 20 गेंद पर 63 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी इस बल्लेबाजी की बदौलत सिडनी थंडर ने गुरुवार रात ब्रिसबेन हीट को 6 विकेट से हरा दिया। ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाए। टीम के लिए लौरा की छोटी बहन ग्रेस हैरिस ने शतक लगाया। जवाब में सिडनी थंडर ने 4 गेंद रहते 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। लीग में पहली बार किसी टीम ने 200 या ज्यादा रन का टारगेट चेज किया है। लौरा ने टेस फ्लिंटॉफ का रिकॉर्ड तोड़ा लौरा हैरिस ने ब्रिसबेन के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मेलबर्न स्टार्स की टेस फ्लिंटॉफ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में 16 गेंद में फिफ्टी लगाई थी। ग्रेस हैरिस ने जड़ा चौथा WBBL शतक पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रिसबेन हीट की स्टार बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। लौरा की छोटी बहन ग्रेस ने 121 रन की नाबाद पारी खेली। यह WBBL में उनका चौथा शतक है। अनिका लियरॉयड और हीथर नाइट ने संभाली पारी 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी थंडर आधे मैच पर 2 विकेट पर 84 रन बना चुकी थी। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं अनिका लियरॉयड ने नाबाद 60 रन बनाए। हीथर नाइट ने भी 44 रन का योगदान दिया। क्रीज पर आते ही बहन की गेंदों पर जड़े चौके मैच का रोमांच तब बढ़ा, जब सिडनी थंडर का स्कोर 14.4 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन था। इस समय लौरा हैरिस क्रीज पर आईं। टीम को जीत के लिए 15 से ज्यादा के रन रेट से रन बनाने थे। लौरा ने अपनी पहली दो गेंदों पर चौके लगाकर इरादे साफ कर दिए। दोनों टीमों की जीत और हार की स्ट्रीक टूटी इस ऐतिहासिक जीत के साथ सिडनी थंडर ने लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला तोड़ दिया। दूसरी ओर, ब्रिसबेन हीट की लगातार चार जीत की स्ट्रीक भी समाप्त हो गई। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आकाशदीप का थ्रो ग्लेन फिलिप्स के हेलमेट पर लगा:कप्तान गिल रिव्यू गंवाने के बाद भड़के, यशस्वी का कैच ड्रॉप हुआ भारत ने वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ एक विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने पर केएल राहुल 52 और देवदत्त पडिक्कल 16 रन पर नाबाद लौटे। पूरी खबर पढ़ें…
लौरा हैरिस ने WBBL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाई:15 गेंद पर 50 रन बनाए; सिडनी थंडर ने ब्रिसबेन हीट को हराया
विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना है। ऑस्ट्र्रेलिया की बल्लेबाज लौरा हैरिस ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सिर्फ 15 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया। ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर मैदान पर लौरा ने 20...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...