एकता क्लब सीकर की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में सोमवार को शिव-पार्वती विवाह की सुंदर झांकी निकाली गई। झांकी में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में मिथुन सिंह, अभिषेक, युवराज सिंह, कुन्दन सिंह और विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे गणेशजी महाराज की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा गोगामेड़ी से रवाना होकर मारु पार्क पहुंचेगी, जहां गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।