थाईलैंड में हुई ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एमडी गांव की महालक्ष्मी चौहान ने टीम कोच के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस उपलब्धि पर कलेक्टर अरुणकुमार हसीजा ने महालक्ष्मी का सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि राजसमंद खेल और कला की प्रतिभाओं से संपन्न है। समय-समय पर प्रोत्साहन जरूरी है। इस दौरान जाह्नवी कला परिषद के अध्यक्ष मनोज पोरवाड़, डॉ. जगदीश जीनगर, हीरालाल गोयल, मानचंद चौहान, माया चौहान, शंकरलाल जीनगर, अंजना गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।