सवाईमाधोपुर| जिला मुख्यालय स्थित आरजी स्पोर्टस ताइक्वांडो एकेडमी में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग स्तर की बेल्ट प्राप्त की। बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों की ताइक्वांडो तकनीक, किक्स, पंच, फिटनेस, फाइट एवं अनुशासन का परीक्षण किया गया। अकादमी के कोच रामावतार गुर्जर एवं कृष्ण सोनी ने खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट लिया। टेस्ट में खिलाड़ियों ने उत्साह और मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कुमकुम चौहान, आरवी, नंदनी मीणा, रणवीर मीणा, आरव मिरोठा, तेजस्वानी अग्रवाल, पूर्वा महावर, हर्षिता बैरवा, तानवी बैरवा, निहारिका गुर्जर, लोकेश गुर्जर, खुशी राठी, शुभांशु शर्मा, दिवम गुप्ता, अविचल चपारवाल, यक्षिता जारवाल, अर्जुन सिंह, तविशु, सारांश, माधवी, दिव्यांश सलोंकी, आरविक बंसल, ओजस शर्मा, अनिका सिंघल, निकिता धनावत एवं विहान सिंह ने येलो बेल्ट, अनिश्का अकोदिया, फरीश कुरैशी, हनिश्का धाकड़, भूमि, भारवी, वंश मीणा एवं समर जाट ने ग्रीन बेल्ट, आराध्या, वंश शर्मा, चित्रांशी मिश्रा, रुद्राक्ष गौतम, आराध्या साहू, माही शुक्ला, चिराग शुक्ला, तिथिक्षा सैनी, आदित्य अकोदिया, लक्ष्मी जाट, नक्षत्र गौतम, दिया नारुका एवं दिव्यांश लोधा ने ब्लू बेल्ट तथा लतिका गुप्ता, नितारा जैन, समीर खान, आदित्य फौजदार, मनन वर्मा, ध्रुव सिंह एवं यद्विक रेड बेल्ट प्राप्त की। एकेडमी के कोच गुर्जर एवं सोनी ने सभी खिलाड़ियों को नई बेल्ट प्राप्त करने पर बधाई दी और उन्हें ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने के लक्ष्य के लिए लगातार मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।