पंचायती राज चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस तालेड़ा की बैठक हुई। इसमें विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा मुख्य वक्ता रहे। ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौड़ ने बताया कि यह बैठक चुनाव तैयारियों पर केंद्रित थी। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भाजपा से नहीं, बल्कि सरकार से भी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर सीटें जीतीं। पंचायती राज चुनाव में भी ऐसा हो सकता है, इसलिए सबको एकजुट होकर लड़ना होगा। शर्मा ने कहा कि सरकार हार के डर से करीब एक साल बाद चुनाव करवा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीसीसी निर्देशों पर कांग्रेस के प्रधान और जिला प्रमुख बनाने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जीतने वाले और कांग्रेस विचारधारा वाले व्यक्ति को ही टिकट देगी। सत्येश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनता से जुड़े उम्मीदवार चुनने को कहा और भाजपा पर सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। विधायक हरिमोहन शर्मा ने 2 साल पहले जो कार्य स्वीकृत किए थे, सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति के चलते नहीं लगने दिया गया। बैठक को पूर्व उप प्रधान रघु शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा, पंचायत समिति सदस्य युवराज राठौर, बनवारी मीणा, इकरामुद्दीन बबलू ने भी संबोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष इमरान देशवाली, प्रहलाद मीणा, धन्ना लाल भील, बृज सुंदर शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्र प्रकाश दाधीच, सरपंच नाथूलाल बेरवा, बाबू भाई, पूर्व सरपंच रामलाल मीणा, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र मेघवंशी, राजेश मेघवाल, संजीव जैन, सुरेश मेघवाल, बिल्लू मेघवाल, हनीफ मंसूरी, अब्दुल कय्यूम, हंसराज चौधरी, शाहरुख मिर्जा, सलाम मिलावत, रामरतन बेरवा, रामनिवास सुमन, गफ्फार जेड, शराफत पठान, अशोक दाधीच, जाकिर देशवाली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।