अखिल भारतवर्षीय दाधीच-दाहिमा ब्राह्मण महासभा जिला चूरू की तरफ से तहसील स्तर पर नई नियुक्तियां की गई है। जिलाध्यक्ष मंगतूराम दाधीच ने तहसील चूरू के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार चलकोई व सुजानगढ़ अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद दाधीच को नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने नव नियुक्त तहसील अध्यक्षों को अपनी-अपनी तहसीलों में कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर उसकी सूची जिला इकाई को भेजने के निर्देश दिए हैं।