तेलंगाना के विकाराबाद जिले में BCCI अंडर-19 टीम में चुनी गईं 17 साल की क्रिकेटर नंदिनी ने सुसाइड कर लिया है। वे यहां अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई और क्रिकेट की तैयारी कर रही थीं। इस घटना के विरोध में उनके रिश्तेदारों ने प्रदर्शन किया। घटना शुक्रवार की है। परिजन का आरोप है कि इलाके में रहने वाला युवक अनिल प्यार के नाम पर नंदिनी का पीछा करता था। अनिल का दोस्त कृष्णा उसका साथ देता था। हाल ही में BCCI अंडर-19 टीम में सिलेक्शन हुआ था नंदिनी मूल रूप से विकाराबाद जिले के यलाल मंडल के संगयापल्ली गांव की रहने वाली थीं। हाल ही में उनका सिलेक्शन BCCI अंडर-19 टीम में हुआ था। नंदिनी की मौत के बाद परिजन ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों युवकों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद नंदिनी का शव परिवार को सौंप दिया गया। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच होगी विकाराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रघु के मुताबिक, पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नंदिनी का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए परेशान या ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था। सर्किल इंस्पेक्टर ने पेरेंट्स से बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटीज पर ध्यान देने और उनसे लगातार बात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में बच्चों को भावनात्मक सहयोग देना जरूरी है। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से:38 टीमें खेलेंगी घरेलू टी-20 टूर्नामेंट; वैभव बिहार के कप्तान, सूर्या-शमी भी उतरेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से शुरू होगी। इसमें 38 टीमें हिस्सा लेंगी। 32 टीमें एलीट और 6 टीमें प्लेट डिवीजन में खेलेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 6 दिसंबर को होगा। इस बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार की कप्तानी करेंगे। सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी खेलेंगे। पिछली बार की चैंपियन झारखंड खिताब बचाने उतरेगी। पूरी खबर
तेलंगाना की अंडर-19 क्रिकेटर ने किया सुसाइड:रिश्तेदार के घर लगाई फांसी, मां का दो युवकों पर परेशान करने का आरोप
तेलंगाना के विकाराबाद जिले में BCCI अंडर-19 टीम में चुनी गईं 17 साल की क्रिकेटर नंदिनी ने सुसाइड कर लिया है। वे यहां अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई और क्रिकेट की तैयारी कर रही थीं। इस घटना के विरोध में उनके रिश्तेदारों ने प्...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंभारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट: क्या क्राइस्टचर्च में इतिहास बदलेगा? गुरनूर बरार कर सकते हैं डेब्यू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज रात 3:30 बजे क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरू होगा। टीम इंडिया पहली...
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सुपर लीग की जंग, आज आखिरी ग्रुप राउंड में इन 8 टीमों पर टिकीं नजरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी दिन है। मुंबई, विदर्भ और बड़ौदा पहले ही सुपर लीग मे...
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: आज सेमीफाइनल में भारत-A और श्रीलंका-A की टक्कर, वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में आज भारत-A का मुकाबला श्रीलंका-A से होगा। दोहा में होने वाले इस मुकाब...
कूच बिहार ट्रॉफी: वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत का जलवा, पंजाब के खिलाफ झटके 7 विकेट
कूच बिहार ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग के छोटे बेटे वेदांत सहवाग ने पंजाब के खिलाफ शानद...
2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने प्रेजेंटेशन दिया:इंटरनेशनल ओलिंपिक कमिटी के सामने रोडमैप रखा; अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स
भारत ने 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स की मेजबानी के लिए गुरुवार को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के फ्यूचर...
ऐतिहासिक दौरा: आयरलैंड की टीम पहली बार जाएगी पाकिस्तान, जनवरी 2027 में खेलेगी वनडे सीरीज
आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी 2027 में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। लाहौर में दोनों टीमों के बीच तीन...