शारदीय नवरात्र पर चौथ माता मंदिर मार्ग स्थित गणेश बगीची में 11 अक्टूबर से 34वां नवदिवसीय भंडारा आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर श्री चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में श्री चौथ माता सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में भवानी शंकर पारीक चौथ का बरवाड़ा, निरंजन लाल जांगिड़ अंता, बारां, मोहनलाल पारेता इटावा, सचिन प्रकाश आंचलिया औरंगाबाद, महाराष्ट्र सहित श्रद्धालुओं ने एक-एक दिन का भंडारा कराने की जिम्मेदारी लेने पर सहमति दी। समिति सदस्यों ने बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, हलवाई, वेटर सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। बैठक में टेंडर प्रक्रिया सहित व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर भी चर्चा हुई।