भास्कर न्यूज | बाड़मेर सोसायटी टू अपलिफ्ट रूरल इकोनॉमी की ओर से संचालित सुउदय परियोजना के स्टाफ की मासिक बैठक श्योर कार्यालय में हुई। बैठक में बाड़मेर और शिव ब्लॉक में सितंबर 2026 के दौरान हुई गतिविधियों की समीक्षा की गई। प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम प्रबंधक हनुमान राम चौधरी ने सामुदायिक बैठकें, वृक्षारोपण फॉलोअप, किशोरी बालिका जीवन कौशल प्रशिक्षण, जन जागरूकता अभियान, किचन गार्डन के लिए उन्नत सब्जी किट वितरण, पशु प्रबंधन, उन्नत पशु तबेला, दस्तावेजीकरण से जुड़े कामों पर चर्चा की। टीम को फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी दी गई। लाभान्वित परिवारों के फॉलोअप का काम भी सौंपा गया। संयुक्त सचिव डॉ. लता कछवाहा ने परियोजना स्टाफ की भागीदारी, अनुशासन, जवाबदेही पर जोर दिया। समुदाय आधारित काम और मजबूत करने को कहा। सुजलॉन फाउंडेशन के सीएसआर सीनियर मैनेजर किशन लाल जाखड़ ने परियोजना के सामाजिक कामों की समीक्षा की। क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग कम करने की बात कही। बैठक में अक्टूबर के लिए कार्य रणनीति और योजना तैयार की गई। अगली बैठक 31 अक्टूबर को बाड़मेर कार्यालय में कराने का निर्णय लिया गया।