अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति और महिला अग्र सेवा समिति ने संयुक्त रूप से गो सेवा-जीव दया प्रकल्प के तहत सुखाड़िया सर्किल स्थित गोशाला में 2400 किलो हरा चारा खिलाया। साथ ही 1 सवामणी लड्डू-गुड़ भी दिया गया। परिंदा विहार में पक्षियों के लिए 1 सवामणी दाना-चुग्गा वितरित किया गया। समिति अध्यक्ष किशन खारीवाल के अनुसार सितंबर में गोवंश को कुल 8400 किलो हरा चारा और 200 किलो लड्डू-गुड़ दिया गया। पक्षियों को 200 किलो दाना दिया गया। भजनलाल और मनीष मित्तल ने 600-600 किलो चारा उपलब्ध कराया। 3 से 11 अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत सेवा प्रकल्प होंगे।