झालावाड़| नगरपरिषद सभापति राजेश गुर्जर और उपसभापति फारुख अहमद ने शहर में निरीक्षण कर सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी। सभी सफाई कर्मचारियों व जमादारों, कई पार्षदों सहित सुबह 7 बजे से शहर की सफाई व बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। गढ़ पार्क, घंटाघर, भवानी क्लब पार्क, बस स्टैंड सर्किल, फायर स्टेशन का दौरा कर सभी पार्कों व नगर की सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर कहा कि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तुरन्त प्रभाव से सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। घर-घर कचरे की गाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। आगामी 2 अक्टूबर से 10 नई ओर कचरे की गाड़ी की शुरूआत की जाएगी। जिससे कचरे की समस्या का समाधान होगा।