मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को बाड़मेर दौरे पर पहुंचे। जैसे ही बाछड़ाऊ में सीएम का हेलिकॉप्टर लैंडिंग हुआ, वह नीचे उतरे। वह सभा स्थल की ओर आगे बढ़े। भाजपा नेताओं ने साफा, माला, शॉल, दुपट्टा, गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान बाड़मेर की लोक संस्कृति व कला से जुड़ी 180 साल पुरानी गेर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सनावड़ा के गेर कलाकारों ने ढोल की थाप पर गेरियों के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। सीएम भजनलाल शर्मा कलाकारों के पास पहुंचे। उन्होंने हौसला अफजाई की। इस दौरान कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति भी देखी। सभा के बाद सीएम शर्मा ने बाड़मेर, बालोतरा, जैसलमेर जिले के कार्यकर्ताओं से अलग से चर्चा की। इसमें मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्केच से बनी फोटो भी भेंट की गई। सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी दिखीं।