करवर| किसान महापंचायत ने संगठन विस्तार के तहत करवर में ग्राम प्रभारी सहित नई कार्यकारिणी का गठन किया है। केपाटन विधानसभा प्रभारी राजेंद्र नागर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह और जिलाध्यक्ष तुलसीराम सैनी की सहमति से हरिओम नागर को ग्राम प्रभारी नियुक्त किया गया। छीतरलाल सैनी, लोकेश मस्ताना, रेखराज नागर, राजूलाल बैरवा, रघुवीर चौपदार और कृष्णमुरारी गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया। अशोक नागर को कोषाध्यक्ष, बलराम नागर को प्रवक्ता और रुपनारायण नागर को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। कीमतराज नागर, लतीफ मोहम्मद, प्रेमचंद सैनी, महावीर नागर, सुरजमल नागर, गोबरीलाल, धनराज नागर, रामकल्याण कुशवाहा और लटूरलाल नागर सहित 21 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई।