प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी ने उदा-दास की ढाणी में बाबा रामदेव के मेले के दौरान ब्रह्मकुमारीज की ओर से लगाई गई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी में कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनों का जीवन इस कार्य के लिए समर्पित है। पूरी दुनिया में सुख-शांति फैले। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रदर्शनी को समझें। राजयोग के माध्यम से जीवन की बुराइयों को छोड़ें। उन्होंने बताया कि निरंतर सेवाओं के माध्यम से शेखावाटी में ऐसी टीम तैयार की गई है। यह टीम शेखावाटी में राजयोग से लोगों का जीवन परिवर्तन कर रही है। लक्ष्मी-नारायण के दर्शन कर लोग खुदको धन्य बता रहे हैं। प्रदर्शनी में आत्मा का परिचय, परमपिता शिव परमात्मा का परिचय, आध्यात्मिकता से अपने भीतर शक्तियां अर्जित करने की विधि समझाई।