भास्कर न्यूज | नागौर नागौर में महिला थाने से महज 100 मीटर दूर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से करीब दो तोला सोने की कंठी तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से करीब दो तोला सोने की कंठी तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ईनाणा गांव निवासी संतोष सब्जी खरीदने के लिए बाजार आई थीं। सब्जी खरीदने के बाद वह घर जाने के लिए महिला थाने के पास जीप का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके गले में पहनी सोने की कंठी पर झपट्टा मारा। बदमाश कंठी तोड़कर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद संतोष ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे भी दौड़ीं, लेकिन दोनों आरोपी तेज रफ्तार से बाइक लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर महिला थाने के सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।