चूरू | जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही, जबकि दोपहर बाद तेज धूप के साथ बादलवाई के चलते धूप-छांव का मौसम रहा। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुवार को 39.4 व न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.6 व न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा था। जयपुर मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है।