वार्ड 4 के बालाजी मंदिर ओझा में चल रही भागवत कथा में शनिवार को कथावाचक कंचन किशोरी ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर विभिन्न झांकियां सजाई गई। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। मुख्य यजमान ब्रह्मदत्त इंदौरिया ने पत्नी के साथ आरती की। इस अवसर पर पूर्णमल दूधवेवाला, संपत धूत, विनोद, सांवरमल इंदोरिया, परमेश्वर शर्मा, गोविंद सिंह राठौड़, राजेंद्र ठठेरा, राकेश शर्मा, अंजनी चौबे, पार्षद महेश ठठेरा, सांवरमल पीपलवा आदि उपस्थित थे।