बूंदी जिले में गांव की सरकार चुनने के लिए 235 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में मतदान होगा। जिले की आठ पंचायत समितियों में कुल 2614 निर्वाचित पदों के लिए चुनाव होंगे। इनमें 235 सरपंच, 2201 वार्ड पंच, 142 पंचायत समिति सदस्य, 8 प्रधान, 27 जिला परिषद सदस्य और एक जिला प्रमुख का पद शामिल है। जिला प्रमुख चुनाव की तिथि 25 नवंबर व उपजिला प्रमुख के चुनाव 26 नवंबर को होंगे। प्रधान का 27 नवंबर व उपप्रधान का चुनाव 28 नवंबर को होगा। पंच/सरपंच के लिए तालेड़ा में मतदान 6 नवंबर को, बाकी सब जगह यानी पूरे जिलेभर में इस पद के लिए मतदान 16 नवंबर को होगा। इसके साथ ही मतगणना शुरू होगी। इसके अगले दिन उपसरपंच के चुनाव होंगे। कुल: 235 ग्राम पंचायतें, 796 बूथ 7 पंचायत समितियां : 195 ग्राम पंचायतें, 653 बूथ तालेड़ा पंचायत समिति : 40 ग्राम पंचायतें, 143 बूथ कुल निर्वाचित पद : 2614 सरपंच : 235 वार्ड पंच : 2201 पंचायत समिति सदस्य : 142 जिला परिषद सदस्य : 27 प्रधान : 8 जिला प्रमुख : 1 {जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन 9 से 13 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन की जांच 14 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। पंचायत समिति बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिंडौली, नैनवां, लाखेरी व केशवरायपाटन के नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 नवंबर दोपहर 3 बजे तक होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 नवंबर दोपहर 3 बजे होगी। सरपंच के लिए नामांकन की तिथि 15 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक रहेगी। {वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच/सरपंच के लिए मतदान की तिथि 16 नवंबर को रहेगी। पंच/सरपंच के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना 16 नवंबर को मतदान समाप्ति के बाद होगी। उप सरपंच चुनाव 17 नवंबर को होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। {केवल एक पंचायत समिति तालेड़ा के नामांकन भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक होगी। वहीं, सरपंच के लिए नामांकन भरने की तिथि 5 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक है। पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा। पंच/सरपंच के मतदान की तिथि 6 नवंबर व मतदान समाप्त होने पर मतगणना होगी। उपसरपंच का चुनाव 7 नवंबर को होगा। तालेड़ा में पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा। बाकी सब जगह यानी जिलेभर में इन सदस्यों के लिए मतदान 14 नवंबर को होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर मतगणना 20 को सुबह 8 बजे से होगी। केशवरायपाटन, लाखेरी, नैनवां, हिंडौली, दबलाना, बूंदी और खटकड़ पंचायत समितियों की 195 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इन क्षेत्रों में 653 बूथ बनाए हैं। तालेड़ा पंचायत समिति में 40 ग्राम पंचायतों के लिए 143 बूथ बनाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शेड्यूल जारी होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सरपंच और वार्डपंच का निर्वाचन मतपेटी के माध्यम से होगा। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।