धौलपुर | पुराना शहर स्थित महात्मा नंद बगीची के पास पाइप लाइन फटने से पानी का फव्वारा फूट पड़ा। पानी की धार इतनी तेज थी कि पानी सड़क पार स्थित दुकानों की छतों तक जा पहुंची। पाइन लाइन फूटने से जहां इलाके में कौतूहल का विषय बना रहा तो सैकड़ों गैलन पानी यूं ही व्यर्थ बह गया। जानकारी के अनुसार महात्मा नंद बगीची के पास पीएचइडी ने पाइप लाइन की मरम्मत करा यूं ही खुला छोड़ दिया। जिसके बाद गुरुवार को टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा कार्य करने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद उससे पानी की बड़ी धार फूट पड़ी। धार इतनी तेज थी मानों सबमर्सिबल पंप पानी फेंक रहा हो। पानी की धार सड़क पार कर दूसरी तरफ बनी दुकानों और मकानों की छतों तक जा पहुंची। इस दौरान सैकड़ों गैलन पानी यूं ही व्यर्थ बह गया। हालांकि पीएचइडी को मामले की जैसे ही जानकारी हुई तो पेयजल सप्लाई को तुरंत बंद करा दिया गया।