जिले में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। डिस्कॉम के शहर प्रथम सब डिवीजन में अब कागजी बिलों (हार्डकॉपी) के झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है। जोधपुर डिस्कॉम के नीतिगत निर्णय के तहत अक्टूबर माह में शहर प्रथम सब डिवीजन में इस नई डिजिटल व्यवस्था का ट्रायल होने जा रहा है। इसके तहत फीडर इंचार्ज को मीटर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि तय तिथि पर उपभोक्ता के मोबाइल पर बिल का लिंक मैसेज के जरिए भेजा जाएगा, जिसे डाउनलोड कर समय पर भुगतान किया जा सकेगा। सिस्टम माइग्रेशन और नई शुरुआत, मोबाइल पर मिलेगा लिंक जोधपुर डिस्कॉम के पॉलिसी डिसीजन के तहत सिस्टम माइग्रेशन कर नए के-नंबर जारी किए गए हैं। एईएन आईटी नरेंद्र कुमार राठी के अनुसार ट्रायल सफल होने के बाद इसे पूरे जिले व डिस्कॉम क्षेत्र में लागू किया जाएगा हालांकि तकनीकी संकेत के मुताबिक स्मार्ट मीटर/ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर घरेलू व अघरेलू सभी उपभोक्ताओं को इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी है। ऑन-स्पॉट बिलिंग के लिए मीटर तक जाने की अनिवार्यता समाप्त होगी। बिल प्राप्त करने के यह है विकल्प >मोबाइल पर प्राप्त होने वाले एसएमएस में दिए गए लिंक से पीडीएफ/बिल डाउनलोड। >अपडेटेड ईमेल आईडी पर बिल की प्रति। >बिजली मित्र एप पर बिल का विवरण मिलेगा।