झालावाड़| पटपड़िया फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फीडर से जुड़े कई कॉलोनियों और प्रमुख क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम के एईएन के अनुसार खंडिया कॉलोनी, तिलक नगर कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, पीएचईडी पंप हाउस, समर्पण हॉस्पिटल के आसपास, साइबर थाना, गोवर्धनपुरा रोड, राठौर छात्रावास, आरटीओ ऑफिस के पीछे व आसपास के क्षेत्र, खेल संकुल की दुकानें, झालरापाटन चौराहा, दांगी छात्रावास तथा धाकड़ छात्रावास के आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।