टोंक नगर परिषद समेत जिले की 10 नगर निकाय में चेयरमैन बनने के बाद अब आज उप सभापति के लिए चुनाव का भी नतीजा सामने आ गया है। कांग्रेस की फरजाना सईद 36 वोट मिलने से नगर परिषद उपसभापति बन गईं है। उन्होंने बीजेपी के ओम पांडे को मिले 13 वोटों से हराया है। बता दें कि नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत टोंक जिले के 10 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें भाजपा ने 8 निकायों में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 अध्यक्ष पद आए हैं। नगर परिषद टोंक में कांग्रेस के मयंक गोयल और उनियारा नगरपालिका में कांग्रेस के नरेश कुमार गुर्जर अध्यक्ष चुने गए। वहीं मालपुरा में जितेंद्र कुमार जैन, टोडारायसिंह में संत कुमार जैन, डिग्गी में अरविंद शर्मा, लाम्बाहरिसिंह में सोनिया कुमारी स्वर्णकार, निवाई में नरेंद्र कुमार शर्मा, पीपलू में रमेश, देवली में कजोडी देवी और दूनी में अर्चना देवी भाजपा से अध्यक्ष चुने गए। निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… साम, दाम, दंड, भेद से भाजपा ने पलटा पूरा खेल:कांग्रेस के बिखराव को भांपा, 5 रणनीति से दिया करारा जवाब, स्ट्राइक रेट 65% राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट ने चौंकाया:सीएम भजनलाल, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी, डोटासरा-जूली के क्षेत्र में कांग्रेस जीती राजस्थान में 198 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने:आप ने भी चौंकाया; अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी हारी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के भाई हारे