टोंक जिले के पीतावास गांव में बुधवार की शाम कचरा डालने की बात को लेकर बुजुर्ग की हत्या के मामले में परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गए। इसके बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कचरे के विवाद में हत्या सफाई अभियान में छूटा था कचरा बरौनी थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया- बुधवार को पंचायत प्रशासन की ओर से बरोनी थाना क्षेत्र के पीतावास गांव में सफाई अभियान चलाया गया था। सफाई के बाद निकला कचरा एक पक्ष के घर के बाहर जमा रह गया। इसी बात को लेकर घर के मालिक हीरा लाल गुर्जर (62) ने नाराजगी जताई। लाठी-डंडे चले पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्ष के 5-6 लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती परीक्षा गया। जहां गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग हीरालाल गुर्जर में दम तोड़ दिया। इसके अलावा मृतक का बेटा रामकुंवर और भतीजा महावीर घायल हो गया । वहीं पड़ोस में रहने वाले दूसरे पक्ष से राजाराम (50), पाना देवी और नीरू भी घायल हुए थे। सभी घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। 5-6 लोग हिरासत में लिए गुरुवार को बरोनी थानाधिकारी जयमल सिंह राठौड़ पोस्टमार्टम रूम के बाहर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान परिजनों ने कहा कि पहले आरोपी गिरफ्तार हो। इस पर थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया कि घटना के बाद ही 5 से 6 लोगों को हिरासत में लिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी अनुसार नियमानुसार इस मामले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।