टोंक के RAC कैंपस में हेड कॉन्स्टेबल ने सुसाइड कर लिया। सुबह 6.30 बजे उनका शव पेड़ से लटका फंदे पर लटका मिला। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि मृतक की पहचान RAC 9वीं बटालियन में तैनात हीरालाल (54) पुत्र हनुमान गुर्जर, निवासी दुदवा, खेतड़ी थाना क्षेत्र, झुंझुनूं के रूप में हुई है। यहां वह अकेले रहते थे। शनिवार रात को अपने साथियों के साथ सोये थे। सुबह जब उनके साथी उठे तो घटना का पता चला। उन्होंने इसकी जानकारी कमांडेंट को दी। इसके बाद कमांडेंट मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बैरक में साथियों के साथ सोये थे कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया- हेड कॉन्स्टेबल हीरालाल का शव RAC 9वीं बटालियन परिसर के एक पेड़ पर फंदा लगाकर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सआदत अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों सुसाइड नहीं बताया है, उन्होंने संदिग्ध मौत होने की बात करते हुए जांच की मांग की है। पुलिस और RAC बटालियन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट RAC 9वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट महेश चंद ने बताया- मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने भी इसकी पुष्टि की। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण हैं या कोई अन्य वजह, इसका अभी पता नहीं चला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे हीरालाल मृतक हीरालाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर के है। सबसे बड़ा भाई जगमालसिंह, हीरालाल, प्रताप, मनीराम और सबसे छोटा सुरेश आर्मी से रिटायर्ड हैं। इनके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा राजवीर गाड़ी चलाता है जबकि छोटा बेटा अभिषेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बेटी की शादी हो चुकी है।