विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत टोंक जिले के गिरदावर सर्किल मुख्यालय पर रविवार और सोमवार को सुबह 9:30 से 6 बजे तक सेवा सेतु शिविर लगाएं जाएंगे। इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर टीना डाबी ने बताया- रविवार को उपखंड टोंक के गिरदावर सर्किल छान, मेहंदवास, बरवास व हमीरपुर में, उपखंड पीपलू में बगड़ी, सोहेला व पीपलू, उपखंड निवाई में गुंसी, करेड़ाबुजुर्ग, ललवाड़ी व निवाई उपखंड मालपुरा में झाड़ली, कांटोली, टोरड़ी व गनवर, उपखंड देवली में नासिरदा, मालेडा, घाड़ नगरफोर्ट व फूलेता उपखंड उनियारा में खातोली, अलीगढ़ व उनियारा, टोडारायसिंह में भांवता व मोर में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को उपखंड टोंक के गिरदावर सर्किल खरेड़ा, अरनिया माल, बंमोर, सांखना व कस्बा टोंक में, उपखंड पीपलू में लोहरवाड़ा रानोली व बनवाड़ा, उपखंड निवाई में झिलाय, नोहटा, सिरस, दतवास व सिरोही, उपखंड मालपुरा में चांदसेन, डिग्गी, चौसला, लावा, कलमंडा व मालपुरा, उपखंड देवली में चांदली, पोलयाडा, दूनी,आंवा व बोसरिया, उपखंड उनियारा में ढिकोलिया, ककोड़, सूथडा़, चौरू और पचाला, उपखंड टोडारायसिंह में बाटूंदा,भांसू व टोडारायसिंह में सेवा सेतु शिविर लगाएं जाएंगे।